Powered by Blogger.
Showing posts with label Hindi Articles. Show all posts
Showing posts with label Hindi Articles. Show all posts

रॉकेट सिंह: रणबीर का न्यू लुक


पहचाना ये सरदार जी कौन हैं? जल्द ही ये कुछ न कुछ सामान बेचने आपके पास आने वाले हैं। ये इस साल के सेल्समैन ऑफ द यिअर से नवाजे गए हैं। पढ़ गए न हैरत में, अरे भई, यह और कोई नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं। यश राज की जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'राकेट सिंह -सेल्समैन ऑफ द यिअर' में रणबीर का यही नया लुक देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में रणबीर एक सिख युवक रॉकेट सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

सुना है रणबीर ने दाढ़ी मूंछ बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। कई दिनों तक वह घर से भी नहीं निकला। घर में भी सभी ने उसका साथ दिया मसलन उसका मजाक नहीं उड़ाया। रणबीर का कहना है कि शुरू में तो बढ़ती दाढ़ी मूंछ से कुछ परेशानी हुई लेकिन कुछ दिन बाद सभी नॉर्मल हो गया। रणबीर का कहना है कि अब तो मन करता है कि इसी भेस में शहर भर का चक्कर लगा कर आऊं और जाचूं कि लोग मुझे पहचान भी पाते हैं या नहीं?

बहरहाल, इस कॉमेडी फिल्म को शिमित अमिन और जयदीप साहनी ने लिखा और डाइरेक्ट किया है।
- NT

Read more...

चालीस के बाद होता है असली दोस्ताना!

उदास रहने वाले चालीस की उम्र पार कर चुके पुरुषों के लिए एक अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों का दावा है कि उम्र के इस पड़ाव पर अधिकतर पुरुष ऐसी दोस्ती इन्जॉय करते हैं, जो जिंदगी भर चलती है।

अमेरिका की मैरीलैंड यूनिवर्सिटी के जेफ्री ग्रीफ का कहना है कि इस उम्र में बनने वाले दोस्त कहीं अधिक वफादार, सीधे-सच्चे और खुशमिजाज होते हैं। दूसरी तरफ महिलाएं अपने पुराने संबंधों को निभाने में माहिर होती हैं, इसलिए वे 20 या 30 की उम्र की दोस्ती को ही बनाए रखती हैं। ये नतीजे निकालने के लिए ग्रीफ ने 400 पुरुषों और 120 महिलाओं का इंटरव्यू लिया।

इस सर्वे ने पहले की स्टडी से निकले नतीजों को चुनौती दी है जिनमें कहा गया था कि पारंपरिक मिलने की जगहों की कमी की वजह से 40 के बाद पुरुषों में उदासी छा जाती है। लेकिन आज के समय के रोल मॉडल हैं बॉलिवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी। क्लूनी अगले महीने अपना 48वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। इस मौके पर उनका प्लैन है कि वह अपने दोस्तों के साथ बियर पीएंगे और बॉस्केटबॉल खेलेंगे। इनके दोस्तों में बैड पिट जैसे लोग शामिल हैं जिन पर क्लूनी कम से कम अगले 20 सालों तक निर्भर रहने वाले हैं। क्लूनी की बर्थडे पार्टी 20 या 30 साल के उन लोगों से एकदम अलग है जो घर और करियर के बीच तालमेल बैठाने में परेशान हैं। उनके दोस्त भी वही कॉलिज के समय के हैं या फिर उनके साथ काम करने वाले हैं। ये दोस्त अक्सर या तो बोर करते हैं या फिर उनकी मुसीबत की वजह बनते हैं। लेकिन ज्यादा उम्र में बने दोस्त काफी शांत और भरोसेमंद होते हैं। दरअसल, उनमें आपके साथ प्रतिस्पर्द्धा करने की भावना नहीं होती, वे उस दौर से उबर चुके होते हैं।
- NT

Read more...

मेकअप इन समर

गर्मियों का मेकअप आसान नहीं होता। जरा-सा पसीना आने पर ही यह बह जाता है। जानते हैं कि इस मौसम में मेकअप के बारे में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है :- ब्राइट और रेडिएंट स्किन पर हल्के कलर से चीक बोन्स को हाइलाइट करें। आंखों पर मेकअप के लिए आई लैशेज और आईब्रो पर ध्यान दें। टरकॉइज और लाइम ग्रीन कलर्स नेचरल लुक देने की वजह से आंखों पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। होठों पर पीच या ऑरेंज कलर इस्तेमाल करें।


क्या करें, क्या न करें

रात को सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें। आंखों के लिए खासतौर पर अल्कॉहल फ्री मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें।

फाउंडेशन पर कॉम्पैक्ट का टच अप दें। अपनी त्वचा की क्लिंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग के साथ सन प्रोटेक्शन का ध्यान भी रखें।

हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें, यह पसीने में आसानी से बह जाता है।

मॉइश्चराइजर को अवॉइड करें। इसके बदले लाइट टेक्सचर या वॉटर बेस्ड फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, कॉम्पैक्ट पाउडर, लूज पाउडर या ब्रॉन्जर इस्तेमाल करें।


कलर्स हों कुछ खास

इस सीजन में ब्राइट स्प्रिंग कलर्स काफी चलन में है। ऐसे में आप लाइमग्रीन, ब्लू या प्लम्स कलर चुन सकती हैं। ग्रे कलर का बिल्कुल इस्तेमाल न करें। पेस्टल कलर्स और लाइट कलर्स इस बार फैशन में हैं। पिंक, ग्रीन और यलो कलर्स काफी खूबसूरत लगेंगे। डार्क और भड़कीले रंगों का इस्तेमाल न करें। डार्क ब्लू और ब्लैक शेड से बचें।

ओवर ऑल लुक

अपना ओवरऑल लुक नेचरल, चिक और सिंपल रखें। नेचरल आइशैडो और आइलाइनर आपके लुक में चार चांद लगाएंगे।

ऑफिस मेकअप आफिस में फ्रेश लुक पाने के लिए फाउंडेशन इस्तेमाल करें। ब्लैक आई पेंसिल और मस्कारा लगाएं।

गालों पर हल्के रंग का टच अप दें और होंठों पर गहरे रंगों की बजाय पीच और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल करें।


पार्टी मेकअप

पार्टी मेकअप के लिए आंखों को वॉयलेट या इलेक्ट्रिक ब्लू के साथ स्मोकी लुक दें। लिप्स को ज्यादा हाइलाइट न करें। इन्हें ऑरेंज, कोरल या पीच कलर का टच दें।

Read more...

  © Blogger templates Newspaper by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP